बिजली बिल बकायेदार ध्यान दें ! Haryana में अब तहसीलदार के जरिए होगी करोड़ों की वसूली...UHBVN ने शुरू की कार्रवाई

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Jun, 2026 02:56 PM

attention electricity bill defaulters in haryana the tehsildar will now collec

हरियाणा के पानीपत जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पानीपत जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। UHBVN निगम ने ऐसे 165 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जिन पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं पर कुल 3.61 करोड़ रुपये की देनदारी है। निगम ने इन मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए तहसीलदार कार्यालय भेज दिया है।

बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि इन बकायेदारों को कई बार नोटिस जारी कर भुगतान करने के लिए कहा गया था। फिर भी उन्होंने बिल जमा नहीं किए। अब निगम मकान, दुकान और प्लॉट जैसी संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की प्रक्रिया शुरू करेगा। राजस्व विभाग की मदद से कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी। 

बता दें कि निगम की जांच में सामने आया है कि जिले में 6,947 ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर कुल 140.71 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। इनमें से 6,102 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई मामलों में दूसरे और तीसरे चरण के नोटिस भी भेजे जा चुके हैं।

इसके अलावा एक्सईएन स्तर पर 974 मामलों में 21.64 करोड़ रुपये की बकाया राशि को लेकर कार्रवाई की गई है, वहीं, 96 मामलों में अब तक 2.10 करोड़ रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जो उपभोक्ता लगातार भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि जो उपभोक्ता लगातार नोटिस मिलने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अधिक सख्त की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि बकाया राशि जमा नहीं करने वालों की संपत्तियां कुर्क कर नीलामी तक की जा सकती हैं। निगम ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!