America में जिंदा जला Kaithal का बेटा, केमिकल लदे ट्रक में टक्कर लगने से लगी आग...शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2026 05:52 PM

son of kaithal burnt alive in america fire erupts after collision with truck

हरियाणा में कैथल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक केमिकल से भरा ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी।

कैथल: हरियाणा में कैथल के 26 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक केमिकल से भरा ट्रक लेकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद केमिकल में आग लग गई, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, टक्कर लगने के कारण ट्रक से आग की चिंगारी निकली, जिससे आग लग गई। आग बढ़ती-बढ़ती ट्रक के पिछले हिस्से में लोड केमिकल तक पहुंच गई और विक्राल रूप ले लिया। वहीं, युवक की ट्रक में लॉक होने के चलते जलकर मौत हो गई। 

युवक 10 साल पहले 2016 में डंकी रूट से अमेरिका गया था और वहां कैलिफोर्निया में ट्रक चलाता था। उसकी दो बहनें भी शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। युवक का भी रिश्ता तय हो गया था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। अब परिवार ने युवक का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव को भारत लाने में सरकार से सहायता करने की गुहार लगाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने गया था विदेश मृतक की पहचान सिमरनजीत निवासी गांव बाकल के तौर पर हुई है। उसके चेहरे भाई इंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसके चाचा का लड़का सिमरनजीत सिंह अमेरिका में ट्रक चलाता था। 

परिवार ने उसे इस उम्मीद से विदेश भेजा था कि वह उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा, लेकिन जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने रिश्ता तय किया था इंद्रपाल सिंह ने आगे बताया कि सिमरनजीत सिंह का रिश्ता हो चुका था। अब समय निकालकर परिवार जल्दी उसकी शादी करने वाला था, लेकिन परिवार को नहीं पता था कि उनके बेटे की शादी की सपना अधूरा रह जाएगा।

 परिवार के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि सिमरनजीत सिंह का शव भारत लाने में मदद की जाए। दो बहनें भी अमेरिका में रहती हैं इंद्रपाल ने बताया कि सिमरनजीत सिंह के परिवार में उसके पिता सरदार गुरनाम सिंह और माता सुरजीत कौर के अलावा तीन बहनें हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है, जिनमें से दो शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हैं, जबकि एक बहन कैथल में ही रहती है। परिवार ने करीब 50 लाख रुपए खर्च करके उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। सिमरनजीत सिंह के पिता 8 एकड़ जमीन के मालिक हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!