Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2026 04:45 PM

यमुनानगर के बिलासपुर खेड़ा मंदिर में देर रात मौका देख चोर ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़ा और उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे CCTV में कैद हो गया है बड़े ताज्जुब की बात है
यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर के बिलासपुर खेड़ा मंदिर में देर रात मौका देख चोर ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़ा और उसमें रखी नगदी लेकर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम मंदिर परिसर में लगे CCTV में कैद हो गया है बड़े ताज्जुब की बात है कि बिलासपुर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर यह चोरी हो गई और किसी को पता नहीं चल पाया।
मंदिर के पुजारी संजीव शर्मा ने बताया कि देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर एक चोर मंदिर परिसर में घुसा और वहां रखे दान पात्र को तोड़ दिया। चोर दान पात्र से हजारों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं, उसने दूसरे दान पात्र को भी कस्सी से तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें चोर की हरकतें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं।

पुलिस के लिए ये फुटेज अहम सुराग साबित हो सकती है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खेड़ा मंदिर को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, मंदिर ट्रस्ट इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है और जल्द ही पुलिस को औपचारिक शिकायत सौंपेगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और चोर को कब तक पकड़ पाती है।