खौफनाक मंजर: शादी से लौट रहे चार भाइयों की कार गहरी खाई में पलटी, 26 साल के परमजीत की मौके पर मौत

Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2026 03:24 PM

car carrying four brothers returning from wedding plunges into deep ravine

धर्मनगरी और पहाड़ी वादियों के लिए मशहूर सोहना से एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। सोहना-तावडू पहाड़ी घाटी मार्ग पर देर रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार

सोहना (सतीश): धर्मनगरी और पहाड़ी वादियों के लिए मशहूर सोहना से एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। सोहना-तावडू पहाड़ी घाटी मार्ग पर देर रात करीब 2:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 26 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, गांव लाखुवास निवासी चार भाई— परमजीत (26), विष्णु, प्रशांत और विकास— अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर धारूहेड़ा के गांव सिलारपुर गए थे। वहां वे अपनी बुआ के लड़के की शादी के समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार को होने वाली शादी के जश्न में शरीक होकर जब चारों भाई रात के सन्नाटे में वापस घर लौट रहे थे, तभी सोहना पहाड़ी घाटी पर अचानक एक आवारा पशु कार के सामने आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, चालक ने पशु को बचाने के लिए जोरदार कट मारा, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सड़क पर कई पलटियां खाते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरी। अंधेरी रात और सुनसान पहाड़ी रास्ते पर अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों और सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को कार से बाहर निकाला।  26 साल के इस युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विष्णु, प्रशांत और विकास को लहूलुहान हालत में सोहना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, दो भाइयों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि एक की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक के परिजन रोशन यादव और सौरव यादव ने बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस एक हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। जिस घर से शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सोहना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक परमजीत के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!