बार एसोसिएशन चुनाव- 26 उम्मीदवारों को चुनाव समिति ने दिया नोटिस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Sep, 2026 08:37 PM

bar association elections election committee issues notices to 26 candidates

11 सितंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले 26 उम्मीदवारों को चुनाव समिति की तरफ से नोटिस दिया गया है। चुनाव समिति ने पहले ही सभी प्रत्याशिशें को सूचना दे दी थी कि 31 अगस्त शाम तक अदालत परिसर से उनके पोस्टर, पंपलेट,...

गुड़गांव, (ब्यूरो): 11 सितंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले 26 उम्मीदवारों को चुनाव समिति की तरफ से नोटिस दिया गया है। चुनाव समिति ने पहले ही सभी प्रत्याशिशें को सूचना दे दी थी कि 31 अगस्त शाम तक अदालत परिसर से उनके पोस्टर, पंपलेट, बैनर व अन्य प्रचार करने वाली सामग्री को हटा लिया जाए लेकिन उम्मीदवारों ने मंगलवार दोपहर तक नहीं हटाए थे। इस पर मंगलवार दोपहर बाद चुनाव समिति ने मीटिंग की और सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

छह पदों पर खड़े 26 प्रत्याशियों को नोटिस देते हुए मंगलवार शाम तक का पोस्टर व अन्य सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह तंवर ने चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष कराया जाएगा। इसके लिए पूरी बार का सहयोग होता है। सभी अधिवक्ता अपने विवेक से मतदान करते है। ऐसे में जिला अदालत परिसर में कहीं पर भी प्रत्याशियों को अपने बैनर और पम्पलेट लगाने की अनुमति नहीं है। मंगलवार को कुछ उम्मीदवारों ने पोस्टर हटा लिए है। बुधवार सुबह चुनाव समिति सभी पोस्टर को हटा देगी और इसके लिए आए खर्च के लिए प्रत्याशी देगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!