स्पेशल फोर्सेस की ट्रेनिंग के दौरान Faridabad के जवान Mohit ने तोड़ा दम,  बॉक्सिंग अभ्यास करते समय लगी चोट

Edited By Isha, Updated: 19 Apr, 2026 04:53 PM

mohit a soldier from faridabad passes away during special forces training

फरीदाबाद के गांव साहूपुरा के रहने वाले 26 साल के भारतीय सैना के जवान मोहित की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई। रोजाना के प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान चोट लगने के बाद उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। । मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई से जुड़े हुए थे...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के गांव साहूपुरा के रहने वाले 26 साल के भारतीय सैना के जवान मोहित की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई। रोजाना के प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान चोट लगने के बाद उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। । मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई से जुड़े हुए थे और हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे।

बॉक्सिंग अभ्यास करते समय लगी चोट

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-65, सहूपुरा गांव निवासी मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई के जवान थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ त्रिखा कॉलोनी में रह रहे थे।  मोहित 5 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए बकलोह पहुंचे थे और नियमित अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार को सुबह मोहित नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल थे। इसी दौरान बॉक्सिंग अभ्यास करते समय उन्हें गंभीर चोट लग गई। 

अभ्यास के दौरान घायल होने पर साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें बकलोह स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। जहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण 

मोहित हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे। 5 अप्रैल को वह यहां पर प्रशिक्षण लेने के पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मोहित के बाएं कान के पास चोट के निशान मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि प्रशिक्षण के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है। फिलहाल मामले को प्रशिक्षण के दौरान हुई दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है और जांच जारी है। इस घटना के बाद सेना के अधिकारियों और साथी जवानों में शोक का माहौल है। वहीं जवान के परिवार में मातम छाया हुआ है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!