मंडियों में लापरवाही पड़ी भारी : बड़े आरोपों के चलते CTM गुरविंदर सिंह सस्पेंड, सरकार ने अपनाया सख्त रुख

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Apr, 2026 07:16 PM

negligence in mandis proves costly ctm gurvinder singh suspended due to serious

कैथल जिले में गेहूं उठान के टेंडर में कथित गड़बड़ी और लापरवाही के आरोपों के चलते सिटी मजिस्ट्रेट (CTM) गुरविंदर सिंह

कैथल (जयपाल रसूलपुर): कैथल जिले में गेहूं उठान के टेंडर में कथित गड़बड़ी और लापरवाही के आरोपों के चलते सिटी मजिस्ट्रेट (CTM) गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश डीसी कैथल और संबंधित अधिकारी की आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए हैं। कार्रवाई का मुख्य आधार मंडियों में गेहूं उठान की प्रक्रिया में अनियमितता और देरी को माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, जिले की 30 मंडियों में गेहूं उठान के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। केवल 8 मंडियों में ही टेंडर हो सके, जबकि बाकी मंडियों में गेहूं खुले में पड़ा रहा। खराब मौसम के बीच यह स्थिति प्रशासन की बड़ी लापरवाही मानी गई, जिससे सरकार ने सख्त रुख अपनाया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह के पास जब एसडीएम का चार्ज था, तब वे मंडियों के नोडल अधिकारी भी थे। इसी दौरान जींद की एक फर्म को टेंडर दिया गया, जिसे बाद में सीटीएम द्वारा रद्द कर दिया गया। इसके खिलाफ ठेकेदार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जहां कोर्ट ने सीटीएम के आदेशों पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद डीसी ने पूरे मामले में सीटीएम और खरीद एजेंसी के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। अधिकारियों की रिपोर्ट में सीटीएम के फैसले को गलत बताया गया, जिसके आधार पर डीसी ने सरकार को रिपोर्ट भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए गुरविंदर को निलंबित कर दिया।

PunjabKesari

प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि गुरविंदर सिंह की कुछ अधिकारियों से तालमेल ठीक नहीं था। पूर्व डीसी प्रीति ने भी उनकी कुछ शक्तियां वापस लेकर एसडीएम को सौंप दी थीं। इसके अलावा, वे कई सरकारी कार्यक्रमों में भी अनुपस्थित पाए गए थे।
उधर, गुरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सस्पेंशन की सूचना स्टाफ के माध्यम से मिली है। आदेश उनकी ईमेल पर आए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक मेल नहीं देखी है। उन्होंने कहा कि वे कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!