गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव : पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर काबू

Edited By Krishan Rana, Updated: 25 Apr, 2026 04:38 PM

the village resounds with gunfire police encounter with criminals history shee

नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र के गांव नई में शनिवार तड़के पुलिस और एक वांछित हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ का मामला

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र के गांव नई में शनिवार तड़के पुलिस और एक वांछित हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान आरोपी रहीस के पैर में गोली लग गई, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध जांच शाखा नूंह और अपराध जांच शाखा पुन्हाना की संयुक्त टीम गांव नई निवासी हिस्ट्रीशीटर रहीस को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी। यह कार्रवाई सुबह करीब 3:25 बजे की गई। जैसे ही पुलिस टीम ने एक कमरे में छापा मारा, आरोपी रहीस ने अवैध देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पैर में गोली लगने के बाद आरोपी पकड़ा

फायरिंग के दौरान सीआईए में तैनात सिपाही गौतम के पैर को गोली छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए दोबारा फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद आरोपी एक खाली प्लॉट में घिर गया। पुलिस द्वारा उसे आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन उसने हथियार तानकर पुलिस टीम को धमकाना जारी रखा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रहीस के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

आरोपी नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह रेफर

घायल आरोपी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुन्हाना ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज नूंह रेफर कर दिया गया। वहीं घायल सिपाही गौतम को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी रहीस थाना बिछोर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, अवैध हथियार, हत्या और सरकारी कार्य में बाधा जैसे करीब 20 मामले दर्ज हैं, जो हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न थानों में लंबित हैं। 

मुठभेड़ के बाद बिछोर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!