दीपक नांदल गैंग के शूटर और STF के बीच मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Apr, 2026 12:56 PM

stf haryana encounter a deadly criminal of deepak nandal gang

हरियाणा के गुड़गांव में देर रात को दीपक नांदल गैंग के शूटर और एसटीएफ हरियाणा की गुड़गांव टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा के गुड़गांव में देर रात को दीपक नांदल गैंग के शूटर और एसटीएफ हरियाणा की गुड़गांव टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही थी। जब एसटीएफ की टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली बदमाश के पैर पर जा लगी जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया और सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पीएसआई विकास की तहरीर पर डीएलएफ फेज-1 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 121(1), 132, 221 व 25 आर्मस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। आरोपी की पहचान राई सोनीपत निवासी निवेश उर्फ डिल्ला के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल की रात को एसटीएफ हरियाणा की गुड़गांव यूनिट को गांव बंधवाड़ी फ्लाईओवर के पास गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के सहयोगी शूटर निवेश उर्फ डिल्ला के आने की सूचना मिली थी। सूचना थी कि निवेश उर्फ डिल्ला बिना नंबर की एचएफ डीलक्स बाइक पर यहां से गुजरेगा। इस पर टीम ने उसे रोकने के लिए नाकाबंदी की। जैसे ही टीम उसे रुकवाने का प्रयास कर रही थी तो डिल्ला ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायर में एसटीएफ स्टाफ तो बच गया, लेकिन जब टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली डिल्ला के दाए पैर में लगी जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और टीम ने उसे काबू कर लिया। घायल को पुलिस ने सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा रौंद व चार खोल बरामद किए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग किए गए हैं। जिसमें से चार राउंड आरोपी की तरफ से फायरिंग किए गए। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि आरोपी कई संगीन वारदातों में शामिल है और वह लंबे समय से पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। अब भी वह एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल मामले में आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत से रिमांड पर लिया जाएगा और उससे पूछताछ की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!