दो दिन तक महिला की मदद के लिए घूमती रही पुलिस, मामला खुला तो पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Apr, 2026 12:51 PM

woman booked for giving fake information of rape with her

नेपाल की महिला ने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि दो दिन तक पुलिस परेशान होकर महिला की मदद के लिए घूमती रही। जब पूरे मामले की हकीकत सामने आई तो पुलिस ने उल्टा अब महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नेपाल की महिला ने एक ऐसा कारनामा कर दिया कि दो दिन तक पुलिस परेशान होकर महिला की मदद के लिए घूमती रही। जब पूरे मामले की हकीकत सामने आई तो पुलिस ने उल्टा अब महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 20 अप्रैल को पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला से रेप की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस कंट्रोल रूम ने सदर थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई के लिए कहा। सदर थाना पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-47 में एक महिला ने मकान में रेप होने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो पुलिस दो दिन तक पहले महिला की मदद के लिए भटकती रही। महिला काे मेडिकल कराने के लिए ले जाया गया और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की तो सामने आया कि महिला के साथ कोई रेप हुआ ही नहीं है। महिला का एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इस बहस के दौरान व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस को इस तरह की झूठी सूचना दी थी।

 

पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मूल रूप से नेपाल के वीरगंज की रहने वाली राधिका कुमारी गुड़गांव के सेक्टर-37 में रहती है और एक ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से खाना बनाने का कार्य करती है। कार्य के सिलसिले में वह सेक्टर-47 स्थित मकान में गई थी, जहां एक व्यक्ति से काम को लेकर कुछ कुछ बहस हुई। इस बहस के बादउसने डायल-112 पर रेप की झूठी सूचना दे दी।  पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि महिला द्वारा जानबूझकर झूठी सूचना देकर पुलिस का समय बर्बाद करने व सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने पर इसके खिलाफ धारा 217 बीएनएस के तहत नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!