बड़ी लापरवाही- HIV+ तीन महिलाओं ने दिया संक्रमित बच्चों को जन्म, स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं पर पल्ला झाड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Sep, 2026 11:12 PM

three hiv positive women gave birth to infected babies in gurgaon

HIV संक्रमणप पर लगाम लगाने के दावे करने वाले स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि HIV से संक्रमित तीन महिलाओं ने संक्रमित बच्चों को जन्म दिया है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): HIV संक्रमणप पर लगाम लगाने के दावे करने वाले स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि HIV से संक्रमित तीन महिलाओं ने संक्रमित बच्चों को जन्म दिया है। वहीं, मामले में सिविल सर्जन डॉ लोकवीर की मानें तो ऐसा जरूरी नहीं है कि संक्रमित महिला यदि दवा का सेवन कर रही हो तो बच्चे संक्रमित नहीं होंगे। दवा तो केवल संक्रमण का असर कम करती है। वहीं, HIV संक्रमित बच्चों का जन्म होने के बाद डिप्टी सिविल सर्जन ने मामले में जांच बैठा दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ मोनिका यादव के मुताबिक, संक्रमित बच्चों के जन्म के तीन मामले जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आए हैं। पहला मामला हेलीमंडी क्षेत्र से सामने आया है। उन्होंने बताया कि काउंसलर द्वारा की गई प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया कि गर्भवति हाेने के बाद से डिलीवरी होने तक महिला ने किसी भी प्रकार की जांच नहीं कराई। ऐसे में उसके संक्रमण का उस वक्त पता लगा जब उसे अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाया गया। जांच के दौरान दोनों पति-पत्नी भी HIV संक्रमित पाए गए। 

 

उन्होंने बताया कि संक्रमण बच्चे का दूसरा मामला एसजीटी यूनिवर्सिटी से सामने आया है। यहां भी महिला के संक्रमित होने के कारण उसका इलाज तो चल रहा था, लेकिन उसके द्वारा दवा का सेवन करने में लापरवाही बरती गई जिसके कारण बच्चा भी संक्रमित पैदा हुआ। वहीं, तीसरे मामले में उन्होंने बताया कि तीसरा बच्चा जन्म के छह महीने बाद संक्रमित पाया गया है। फिलहाल तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। 

 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो पिछले पांच साले में 93 बच्चे HIV से संक्रमित मिले हैं। आपको बता दें कि जिले की आबादी 35 लाख से अधिक है। इस आबादी में 60 फीसदी प्रवासी हैं। यह प्रवासी मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट पालने के लिए गुड़गांव आते हैं। अधिकारियों की मानें तो यही वजह है कि जिले में HIV संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2023-24 में HIV संक्रमित 302 मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की थी। जबकि वर्ष 2024-25 में 272 मरीज मिले। वहीं गत वर्ष 2025-2026 में 300 एचआईवी संक्रमित सामने आए। जबकि पिछले आठ महीने में ही गुड़गांव में HIV से संक्रमित 229 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इस साल कुल कितने बच्चे संक्रमित मिले हैं, यह कहना मुश्किल है, लेकिन तीन संक्रमित महिलाओं ने तीन संक्रमित बच्चों को जन्म दिया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पूरा पल्ला संक्रमित महिलाओं और उनके परिवार पर झाड़ दिया है। हालांकि अधिकारियों की मानें तो अभी भी मामले की जांच करने के साथ ही काउंसलर द्वारा संक्रमित महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!