तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्‍थे

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 12 Apr, 2026 05:38 PM

three cyber criminals arrested by police

साइबर अपराम में संलिप्‍त तीन आरोपियों को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई, जिनके नेतृत्व में जिले में लगातार साइबर ठगी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

नूंह, (ब्‍यूरो): साइबर अपराम में संलिप्‍त तीन आरोपियों को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर की गई, जिनके नेतृत्व में जिले में लगातार साइबर ठगी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पिनंगवा की पुलिस ने गांव मामलिका से अमीउल हक को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें फर्जी सिम कार्ड लगा हुआ था। जांच के दौरान मोबाइल में फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध ग्रुप और कई फर्जी बार कोड मिले, जिनका उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा था। संबंधित सिम नंबर के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज पाई गई।

 

दूसरे मामले में साइबर थाना नूंह की टीम ने दिल्ली-अलवर रोड स्थित गांव आकेड़ा के पास से रोबिन को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इन उपकरणों का उपयोग राजस्थान, गोवा और असम सहित कई राज्यों में साइबर ठगी के लिए किया गया था। मोबाइल में फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध चैट और बार कोड के जरिए ठगी से जुड़े अहम सबूत मिले हैं।

 

तीसरे मामले में सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम ने नल्हड़ रोड क्षेत्र से यूसुफ को गिरफ्तार किया। जो ऑनलाइन गाय-भैंस बेचने के नाम पर लोगों को ठगता था। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में फर्जी व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट बैंकिंग ऐप्स और संदिग्ध लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वह फर्जी सिम और बैंक खातों के जरिए अपनी पहचान छिपाकर अपराध को अंजाम देता था। तीनों ही आरोपी नूंह जिला के निवासी हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य उपकरणों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!