Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jun, 2026 06:11 PM

सड़क निर्माण के कारण हरसरू रोड को बंद करने के बाद एक और सड़क को नगर निगम ने बंद कर दिया है। एक तरफ जहां हरसरू रोड को एक महीने के लिए बंद किया गया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सड़क निर्माण के कारण हरसरू रोड को बंद करने के बाद एक और सड़क को नगर निगम ने बंद कर दिया है। एक तरफ जहां हरसरू रोड को एक महीने के लिए बंद किया गया है। वहीं, अब नगर निगम ने एमडीआई चौक पर सुखराली जाने वाले रास्ते को 25 दिन के लिए वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। नगर निगम की तरफ से यहां सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता एएसआई विकास वर्म ने बताया कि नगर निगम गुड़गांव की तरफ से सीवर लाइन डालने का कार्य किया जाना है। यह कार्य एमडीआई चौक पर फ्लाईओवर के नीचे सुखराली की तरफ किया जाना है। ऐसे में यह रूट आज से 20 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यातायात का सुगम संचालन बनाए रखने के लिए सभी वाहन चालक जिनको कटारिया चौक या गुरुग्राम महरौली सड़क मार्ग के रास्ते सुखराली की ओर जाना हैं वे सभी वाहन चालक MDI चौक से NH-48 सड़क मार्ग का प्रयोग करके अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
इसके अलावा MDI चौक फ्लाईओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाले U टर्न को भी निर्माण कार्य के दौरान बंद किया गया है। जो वाहन चालक सुखराली की ओर से MDI चौक फ्लाईओवर के नीचे से U टर्न लेना चाहते हैं वे सभी वाहन चालक सुखराली के रास्ते MDI चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर का इस्तेमाल करके आगे बनी रेड लाइट से पहले U टर्न का इस्तेमाल करते हुए वापिस MDI फ्लाइओवर का प्रयोग करके अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।