Edited By Manisha rana, Updated: 19 Apr, 2026 12:41 PM

अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एमजीएफ मॉल के गेट पर हवाई फायर करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन कुमार (उम्र-39 वर्ष) निवासी बास मोहल्ला घिटोरनी, दिल्ली के रूप में हुई है।
गुड़गांव (पवन सेठी) : अपराध शाखा सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने एमजीएफ मॉल के गेट पर हवाई फायर करने के मामले में कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवीन कुमार (उम्र-39 वर्ष) निवासी बास मोहल्ला घिटोरनी, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मॉल में क्वीन क्लब से निकल कर आया था। इसके बाद इसने मॉल के गेट पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपों दिल्ली व गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई 1 कार बरामद की गई है। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)