दो एकड़ विभागीय जमीन से क़ब्ज़ा मुक्त कराया

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 20 Apr, 2026 07:08 PM

two acres of departmental land was freed from encroachment

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी- 2 की सर्वे टीम द्वारा सेक्टर-57 गुरुग्राम से दो एकड़ विभागीय जमीन से क़ब्ज़ा छुड़वाया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी- 2 की सर्वे टीम द्वारा सेक्टर-57 गुरुग्राम से दो एकड़ विभागीय जमीन से क़ब्ज़ा छुड़वाया गया। टीम की अगुवाई एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में संपदा अधिकारी डॉ अनुपमा मलिक एचसीएस के दिशानिर्देश हुई। इस क़ब्ज़े के बारे में हरियाणा पुलिस की एनफोर्समेंट टीम द्वारा भी सूचित किया गया था।

 

इस दौरान मौके पर जो झुग्गियों में लोग बैठे थे उनके द्वारा बताया गया की हम सब लोग तो एक व्यक्ति को किराया देते हैं। लेकिन जब उसका नाम पूछा गया तो किसी ने भी उसका नाम बताने से इनकार कर दिया। जिससे लगा कि वो लोग डरे हुए थे। इस दौरान विभाग के एसडीओ अमित वशिष्ठ ने साफ़ कहा कि एचएसवीपी की जमीन पर कोई क़ब्ज़ा नहीं रहने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दस दिन के अंदर अंदर विभाग द्वारा सभी सेक्टरों में जिन लोग ने मकानों के सामने रोड पर क़ब्ज़ा कर रखा है।

 

उसे हटाने के लिए भी ज़ोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इस बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ़ से भी सख़्त आदेश हैं। लोगों द्वारा रोड पर क़ब्ज़ा करने से गाड़ी पार्किंग एरिया व बरसाती नालों को भी कवर कर रखा है। जि‍स वजह से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। इस दौरान विभाग के जेई गौरव यादव, जेई मोईन ख़ान, जेई रामपाल आर्य, जेई अमन, जेई राकेश, जेई विकास सैनी, दयानंद प्रधान, सतपाल, राजेंद्र, राज कुमार भी मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!