धरने पर बोले ड्राइवर : सरकार ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन करे

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 09 Apr, 2026 07:55 PM

drivers on strike said the government should set up a welfare board for drivers

हरियाणा ऑटो चालक संघ के बैनर तले आज सेक्टर-29, लेजर वैली पार्क के सामने पक्की पार्किंग, गुरुग्राम में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा ऑटो चालक संघ के बैनर तले आज सेक्टर-29, लेजर वैली पार्क के सामने पक्की पार्किंग, गुरुग्राम में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शेयरिंग, सीएनजी एवं लोडिंग ऑटो चालकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता  माहीपाल तंवर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में श्री अशोक कुमार जी उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने ऑटो चालकों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

 

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही हरियाणा ऑटो चालक संघ की मुख्यमंत्री के साथ वार्ता करवाने का प्रयास किया जाएगा।धरने के दौरान चालकों ने एकजुटता दिखाते हुए 15 सूत्रीय मांगपत्र के माध्यम से अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से रखा और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!