कोचिंग सेंटर संचालक पर स्टूडेंट से रेप करने व अबॉर्शन कराने का आरोप

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 16 Apr, 2026 08:42 PM

coaching center operator accused of raping and forcing abortion on student

सेक्टर-13 स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर 26 वर्षीय लडक़ी के परिजनों ने युवती का यौन शोषण करने, दो बार अबॉर्शन कराने और किडनैप का आरोप लगाया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): यहां सेक्टर-13 स्थित एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर 26 वर्षीय लडक़ी के परिजनों ने युवती का यौन शोषण करने, दो बार अबॉर्शन कराने और किडनैप का आरोप लगाया है। आरोप है कि लडक़ी को जर्मन भाषा सिखाने के बहाने प्रेम जाल में फंसाया और उसका शोषण किया। विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी संगठन ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बाद में लडक़ी ने अपने बॉयफे्रंड के पक्ष में बयान दिया है।


कोचिंग के दौरान की दोस्ती, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा
युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर-13 के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहकर स्पेनिश कोर्स कर रही थी। इस दौरान कोचिंग संचालक आसिफ मोहम्मद ने उससे दोस्ती बढ़ाई और शारीरिक संबंध बनाए। जब लडक़ी दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे डरा-धमका कर दोनों बार अबॉर्शन करवा दिया। आरोप है कि अब लडक़ी को परिवार से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है और उसे कहीं छुपाया गया है। जब परिजन पीजी पहुंचे तो वहां लडक़ी का एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी थी। परिवार ने सेक्टर-14 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।


दुर्गा वाहिनी ने कोचिंग जिहाद’ का मामला बताया:
दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष अमिता पाठक ने बताया कि उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना को ‘कोचिंग जिहाद’ बताया और कहा कि पुलिस ने बाद में आरोपी के खिलाफ अपहरण और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस संबंध में सेक्टर-14 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भान का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन लड़की अब आरोपी के पक्ष में बयान दे रही है। थाना प्रभारी ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मामला पूरी तरह क्लोज हो गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!