डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वालों को उपलब्ध करा रहा था बैंक खाते, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jun, 2026 07:10 PM

one arrested in case of fruad on the name of digital arrest

गुड़गांव की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इन्हीं बैंक खातों का उपयोग कर साइबर ठग लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य केसों में फंसाने की धमकी देकर उन्हें न केवल डिजिटल अरेस्ट करते थे...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। इन्हीं बैंक खातों का उपयोग कर साइबर ठग लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य केसों में फंसाने की धमकी देकर उन्हें न केवल डिजिटल अरेस्ट करते थे बल्कि उनकी जमापूंजी भी ट्रांसफर करा लेते थे। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी हविशपुर दिवास, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत मे पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ठगी गई राशि में से 8 लाख 30 हजार रुपये आरोपी विजय कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना बैंक खाता एक अन्य आरोपी को 50 हजार रुपये के बदले उपलब्ध कराया था। उक्त बैंक खाते में साइबर ठगी की राशि प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से राशि के लेन-देन, अन्य खाताधारकों तथा इस साइबर ठगी में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल बरामद किया है।

 

आपको बता दें कि 31 मई को एक महिला ने साइबर थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके पास व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्तियों ने स्वयं को सरकारी एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया तथा उसे बताया कि उसका लैंडलाइन नंबर एवं पहचान संबंधी दस्तावेज मनी लॉन्ड्रिंग, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों में प्रयोग किए जा रहे हैं। आरोपियों ने उसे गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया तथा डराकर उससे विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए मामले में आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!