Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Jun, 2026 08:58 PM

हर्बल क्लीनिक में इलाज कराने आई 45 वर्षीय महिला की मजबूरियों और भावनाओं का फायदा उठाकर करीब छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता की मांग भरकर शादी का झूठा नाटक किया, बल्कि उससे सात लाख रुपये और एक प्लॉट के असली कागजात...
गुड़गांव, (ब्यूरो): हर्बल क्लीनिक में इलाज कराने आई 45 वर्षीय महिला की मजबूरियों और भावनाओं का फायदा उठाकर करीब छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता की मांग भरकर शादी का झूठा नाटक किया, बल्कि उससे सात लाख रुपये और एक प्लॉट के असली कागजात भी हड़पने का आरोप है। जब महिला ने अपने पैसे और हक मांगना चाहा, तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे फंसाने की साजिश रची और उसकी बुजुर्ग मां को घर जाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में गुरुग्राम के सेक्टर-चार चौक पर स्थित हर्बल क्लीनिक में इलाज करवाने आई थी। उस समय महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। वहां इलाज करने वाले ने महिला की इस पारिवारिक स्थिति का पता चला, तो उसने महिला की मजबूरियों और भावनाओं का फायदा उठाना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला को सहानुभूति का ढोंग रचाया और शादी का झांसा देकर एक मार्च 2019 को जय हर्बल के दफ्तर में पहली बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी का वादा करके उसका यौन शोषण करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे दयानंद कॉलोनी में स्थित अपने क्लिनिक पर साथ रखने लगा। बीते पांच अप्रैल 2025 को आरोपी ने महिला की मांग भरकर हमेशा साथ निभाने की कसम खाई, जिससे महिला को उस पर पूरा भरोसा हो गया। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला को एक प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। उसने महिला से सात लाख रुपये नकद और उस प्लॉट के असली दस्तावेज भी लेने का आरोप है। पैसे और कागजात हाथ आते ही आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और क्लिनिक से फरार हो गया।
पीड़िता जब 30 जुलाई 2025 को इस बारे में बात करने क्लिनिक पहुंची, तो वहां आरोपी और उसकी मौजूद नहीं थे। क्लीनिक में आरोपी की महिला सहायक ने पीड़िता पर उल्टा 35 हजार 500 रुपये चोरी करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत फंसाने का झूठे आरोप लगाए गए। इतना ही नहीं एक अगस्त 2025 को आरोपी,उसकी पत्नी और महिला सहायक ने पीड़िता को डराने के लिए उसकी बुजुर्ग मां के गांव जाकर उन्हें धमकाया। इस घटना के बाद से पीड़िता की मां गहरे मानसिक तनाव में हैं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि चार अगस्त 2025 को जब वह बल्लभगढ़ में हर्बल प्रोडक्ट लेने गई थी, तो वहां आरोपी, उसकी पत्नी, सहायक और उसके दोस्तों ने पुलिस वालों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। पुलिस ने महिला को डरा-धमकाकर एक सादे कागज पर जबरन दस्तखत करा लिए और उसकी कोई शिकायत नहीं सुनी। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।