चार दिन के लिए Scorpio किराए पर लेकर साढ़े 5 लाख में बेची, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jun, 2026 07:00 PM

three arrested for fraudulently selling a vehicle

चार दिन के लिए स्कॉर्पियो किराए पर ले जाकर उसे दिल्ली में बेचने का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक ने जब गाड़ी वापस मांगी तो आरोपी ने गुमराह करना शुरू कर दिया। मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को उसके साथियों संग दिल्ली के बुध...

गुड़गांव, (ब्यूरो): चार दिन के लिए स्कॉर्पियो किराए पर ले जाकर उसे दिल्ली में बेचने का मामला सामने आया है। गाड़ी मालिक ने जब गाड़ी वापस मांगी तो आरोपी ने गुमराह करना शुरू कर दिया। मामले में सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को उसके साथियों संग दिल्ली के बुध विहार से गिरफ्तार किया तो आरोपी द्वारा गाड़ी को दिल्ली में बेचे जाने का खुलासा किया। आरोपियों की पहचान आशीष पाहवा निवासी नोएडा (उत्तर-प्रदेश), गौरव निवासी डोंबिवली वेस्ट कल्याण जिला ठाणे (महाराष्ट्र) व विकास कुमार निवासी शर्मा कॉलोनी बुध विहार फेज-2, दिल्ली के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी आशीष ने यह गाड़ी 5.5 लाख रुपए में आरोपी विकास को बेच दी थी। आरोपी विकास का दिल्ली में गाड़ी खरीदने-बेचने का काम है। आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि 3 जून को एक व्यक्ति ने सुशांत लोक थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका गाड़ियां किराए पर देने का काम है। 23 मई को आशीष पाहवा ने चार दिन के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर ली थी। 29 मई को जब उसने गाड़ी वापस मांगी तो आरोपी ने उन्हें गुमराह करना शुरू कर दिया। गाड़ी अपने पास न होने की बात से इंकार कर दिया। आरोपी ने गाड़ी में लगे GPS सिस्टम को 29 मई के बाद बंद कर दिया जिसके कारण गाड़ी की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!