भूमि माफियाओं पर गुडग़ांव पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक -50 करोड़ का प्लॉट खाली कराया

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 15 Apr, 2026 09:14 PM

gurgaon police launches surgical strike on land mafia  vacates plot worth rs 5

भूमि माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए गुडग़ांव पुलिस ने हरिनगर, नाहरपुर और फाजिलपुर में तोडफ़ोड़ अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्यवाही सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच, सेक्टर-43 एवं सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ के साथ संबंधित...

गुड़गांव, (ब्यूरो): भूमि माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए गुडग़ांव पुलिस ने हरिनगर, नाहरपुर और फाजिलपुर में तोडफ़ोड़ अभियान चलाया। यह संयुक्त कार्यवाही सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच, सेक्टर-43 एवं सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ के साथ संबंधित विभागों के समन्वय से की। पुलिस ने नाहरपुर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की करीब 50 करोड़ की जमीन को गैंगस्टर कौशल चौधरी के कब्जे से मुक्त कराया। वहीं हरिनगर में महेंद्र यादव उर्फ माही, फाजिलपुर में नशा तस्कर भजन लाल उर्फ गजेपाल की संपत्ति को भी ध्वस्त किया गया। इस दौरान सम्बंधित थाना पुलिस से भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


पुलिस व प्रशासनिक अमले ने गांव नाहरपुर में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध संपत्ति को चिन्हित किया था। जिसमें कौशल चौधरी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रूपए आंकी जा रही है। गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर दूध की डेयरी बनाई हुई थी तथा इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया। सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच के साथ भारी पुलिस बल व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। गैंगस्टर कौशल चौधरी पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन अपराधों के करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह जेल में बंद है और उसके इशारे पर ही जमीन पर कब्जा कर इससे अर्जित धन को आपराधिक गतिविधियों में खर्च किया जा रहा है।


इसके अलावा गजेपाल पर भी कई मुकदमे दर्ज है जो नशा तस्करी में शामिल है। सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीमों ने फाजिलपुर झाड़सा में कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर भजन लाल उर्फ गजेपाल की संपत्ति को भी ध्वस्त कर दिया। वहीं सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने महेंद्र यादव उर्फ माही निवासी गांव पहाड़पुर जिला बलिया (उत्तर-प्रदेश) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने बताया कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं। लोकल माफिया और बड़े गैंगस्टर की आर्थिक कमर तोडऩे के लिए कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी और जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अपराधियों के खिलाफ यह कार्यवाही जारी रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!