सीआईपीएल को ओएनजीसी का AI आधारित IT इंफ्रा प्रोजेक्ट का ठेका, तीन सालों तक ओएनजीसी आईटी इंफ्रा मैनेज करेगी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 17 Mar, 2026 07:11 PM

ongc awards cipl contract for ai based it infra project

यह अनुबंध ONGC के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मेंटेनेंस और आंतरिक सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित है।

गुड़गांव ब्यूरो : यूपी के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा के लिए एक और शानदार उपलब्धि का मौका है। नोएडा स्थित आईटी कंपनी सीआईपीएल को देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी का इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का अनुबंध मिला है। नोएडा सेक्टर-138 स्थित आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सीआईपीएल (कॉरपोरेट इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड) इस अनुबंध तहत अगले तीन वर्षों तक ओएनजीसी के आईटी इंफ्रा का प्रबंधन करेगी। इस प्रोजेक्ट के साथ ही ओएनजीसी में एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन की शुरुआत होगी।

 

सीआईपीएल के मुताबिक ये एक अतिमहत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसकी लागत 125 करोड़ रुपये है। यह अनुबंध ONGC के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मेंटेनेंस और आंतरिक सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित है। कंपनी द्वारा सोमवार को जारी बयान में बताया गया कि इस परियोजना के तहत सीआईपीएल, ओएनजीसी के देशभर में स्थित कुल 47 स्थानों पर आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का रखरखाव, डिजिटलीकरण और आईटी इंफ्रा सुरक्षा को सुदृढ़ीकरण का कार्य करेगी। देशभर के कई हिस्सों में स्थित ओएनजीसी ऑफिस में ये प्रोजेक्ट तीन वर्षों की अवधि में पूरा किया जाएगा। सीआईपीएल के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार  के मुताबिक ये साझेदारी केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य AI आधारित डिजिटलीकरण के माध्यम से आईटी संचालन को ओर अधिक सक्षम, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है। इस प्रोजेक्ट में AI-ड्रिवन मॉनिटरिंग, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, जिससे मिशन-क्रिटिकल सिस्टम की दक्षता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

 

इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए सीआईपीएल की ओर से 450 से अधिक कुशल आईटी एवं तकनीकि पेशेवरों की टीम ओनजीसी के देश भर में स्थित कार्यालायों में इस कार्ययोजना को लागू करेगी  जिसके तहत चौबीसों घंटे तकनीकी सहायता और निगरानी शामिल है। कंपनी के अनुसार इस परियोजना के माध्यम से ओएनजीसी के लिए भविष्य-उन्मुख, सुरक्षित और मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिससे बड़े स्तर के आईटी इकोसिस्टम के प्रबंधन में नई मिसाल स्थापित होगी। उल्लेखनीय है कि 1956 में स्थापित ONGC भारत की सबसे बड़ी तेल एवं गैस अन्वेषण एवं उत्पादन कंपनी है और यह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सार्वजनिक उपक्रम है वहीं, 2007 में स्थापित सीआईपीएल देश की प्रमुख एंड-टू-एंड आईटी एवं टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रदाता कंपनियों में से एक है, जो हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर के साथ-साथ क्लाउड-फर्स्ट पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और AI आधारित गवर्नेंस मॉडल के क्रियान्वयन में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी इससे पहले भी कई केंद्रीय एवं राज्य सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक उपक्रमों के लिए कई महत्वपूर्ण आईटी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!