हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के इन 4 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने किया खुलासा

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2026 01:06 PM

these 4 congress mlas cross voted in the haryana rajya sabha elections

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बता दिए हैं।

दिल्ली (कमल कंसल) : हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बता दिए हैं। उनके अनुसार, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढाैरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। 

कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेसी उम्मीदवार को बीजेपी ने हराने के लिए हर तरह की कोशिश की। 2016 में भी कांग्रेस के 14 वोट को अवैध घोषित करवाया था और अब 2026 में भी ऐसे ही हुए। क्रॉस वोटिंग को लेकर हमारी पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमिटी को एक्शन के लिए जानकारी दी है। आज इन सभी विधायकों को शोकॉज़ नोटिस भेजा जाएगा। इन विधायकों से कारण पूछा जाएगा फिर इन पर करवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!