Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2026 02:35 PM

सफीदों के बागडू कलां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दोनों पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सफीदों (अमनदीप पिलानिया) : सफीदों के बागडू कलां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी दोनों पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पहली पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले सफीदों के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेश पुत्र राम सिंह निवासी बागडू कलां ने तेज धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से दोनों महिलाओं पर वार किए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पहली पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली और दूसरी पत्नी गंभीर हालत में थी। सफीदों थाना एसएचओ ने मौके से घायल महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुरेश ने दूसरी पत्नी को महज 2 मार्च को ही माला डालकर घर लाया था।
पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि पहली पत्नी को बच्चे न होने के कारण विवाद चल रहा था। आरोपी सुरेश घटना के बाद मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।पुलिस ने घायल महिला से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह इतनी गंभीर हालत में है कि कुछ बोल नहीं पा रही। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। मौके से हथियार और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। यह घटना घरेलू विवाद और बहुविवाह से जुड़े तनाव को लेकर एक बार फिर समाज में चर्चा का विषय बन गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)