आढ़तियों की बड़ी जीत: गेहूं खरीद पर कमीशन में हुई वृद्धि, अब इतने रुपये प्रति क्विंटल तक मिलेगी आढ़त

Edited By Isha, Updated: 18 Mar, 2026 12:19 PM

commission on wheat procurement increased

केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद पर आढ़तियों को दी जाने वाली आढ़त यानी कमीशन में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब केंद्र सरकार की तरफ से की गई वृद्धि के बाद आढ़त 46 रुपये प्रति क्विंटल के बजाय 50.75 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद पर आढ़तियों को दी जाने वाली आढ़त यानी कमीशन में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। अब केंद्र सरकार की तरफ से की गई वृद्धि के बाद आढ़त 46 रुपये प्रति क्विंटल के बजाय 50.75 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी।   इस वृद्धि से न केवल आढ़तियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है, बल्कि हरियाणा के आढ़तियों को राज्य सरकार के अतिरिक्त सहयोग से और भी अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

 
हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य संयोजक हर्ष गिरधर ने बताया कि राज्य सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि केंद्र द्वारा निर्धारित आढ़त में राज्य सरकार अपनी ओर से 9 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त जोड़कर देगी। पिछली बार भी गेहूं और धान की खरीद के दौरान सरकार ने इसी फॉर्मूले को लागू किया था।

आढ़ती लंबे समय से आढ़त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। आढ़त बढ़ाने की मांग को लेकर आज हिसार में राज्यस्तरीय बैठक भी होगी। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य संयोजक हर्ष गिरधर ने बताया कि राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि जो भी केंद्रीय आढ़त होगी उससे 9 रुपये और बढ़ाकर राज्य सरकार देगी।

पिछली बार गेहूं व धान की खरीद के लिए राज्य सरकार ने जो भी केंद्रीय आढ़त थी उसमें 9 रुपये बढ़ोतरी करके दी थी। गेहूं के लिए केंद्र ने 50.75 रुपये प्रति क्विंटल आढ़त देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार गेहूं खरीद के लिए 9 रुपये की बढ़ोतरी करेगी तो आढ़तियों को 59.75 रुपये प्रति क्विंटल आढ़त मिलेगी।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!