Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2026 01:36 PM

रतिया उपमंडल के गांव लठेरा में एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुखबाज सिंह (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
रतिया : रतिया उपमंडल के गांव लठेरा में एक व्यक्ति द्वारा कीटनाशक पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुखबाज सिंह (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने मरने से पहले अस्पताल में उपचार दौरान ही एक वीडियो भी बनाई है जिसमें अपनी पत्नी के अलावा ससुराल परिवार के अन्य लोगों पर परेशान करने तथा करोड़ों रुपयों की जमीन हड़पने के भी आरोप लगाए हैं।
बाह्मणवाला चौकी के इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक सुखबाज की बहन सुखपाल कौर के बयानों पर मृतक की पत्नी रमनदीप कौर, ससुर भूपेंद्र सिंह, सास मनजीत कौर व रिश्तेदार जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि 2023 में उसकी भाभी रमनदीप कौर, उसके पिता भूपेंद्र सिंह, उसकी माता मनजीत कौर निवासी फतेहाबाद व उसकी भाभी के मामा जगजीत सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कारिया ने उसके भाई को डरा धमका कर उसकी 8 किले जमीन रमनदीप कौर के नाम करवा ली, मगर उसके बावजूद रमनदीप उसके भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा कर उसे परेशान करती थी। इसी के चलते उसके भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन इस दौरान परिवार के लोग पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए थे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)