दर्दनाक हादसा: कुरुक्षेत्र में बड़े भाई को यूं खींच ले गई मौत...छोटे भाई को एक मिनट पहले ही उतारा था बाइक से

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Mar, 2026 11:57 AM

youth dies in road accident in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 10 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय सोनू निवासी बिजली कॉलोनी के रूप में हुई है, जो पंचकूला की एक फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे अक्षय और छोटे भाई पप्पू के साथ बाइक पर पंचकूला से शाहाबाद लौट रहा था। रास्ते में उसने अपने भाई को जीटी रोड पर शिव द्वार के पास उतार दिया और खुद बेटे के साथ आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि बाइक करीब 30-40 मीटर ही आगे बढ़ी थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और कार सोनू को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे चंडीगढ़ लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बेटे का इलाज जारी है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!