रिश्तों का कत्ल: मामूली कहासुनी में आपा खोया, बुजुर्ग ने अपनी ही जीवनसंगिनी को उतारा मौत के घाट

Edited By Isha, Updated: 18 Mar, 2026 11:42 AM

elderly man kills his own life partner

ऐलनाबाद के गांव दया सिंह थेड़ में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 66 वर्षीय पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

ऐलनाबाद: ऐलनाबाद के गांव दया सिंह थेड़ में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग ने 66 वर्षीय पत्नी की फावड़े से वार कर हत्या कर दी और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घटना के पर समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जरनैल सिंह अपनी दूसरी पत्नी जसवीर कौर के साथ घर पर था। उसका बेटा गुरसेवक सिंह पत्नी के साथ सुबह करीब 6 बजे दवाई लेने बठिंडा गया हुआ था। पोता ऐलनाबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ने गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बुजुर्ग दंपती में कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर जरनैल सिंह ने फावड़े से जसवीर कौर के सिर पर कई वार कर दिए।

 

बुधवार दोपहर में जब परिवार का ड्राइवर गोपी राम घर पहुंचा तो उसने पशुओं के बाड़े के पास जसवीर कौर को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसने तुरंत गुरसेवक सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और सीन ऑफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शाम को पुलिस ने मृतका के पुत्र गुरसेवक सिंह की शिकायत पर आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!