NHAI का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag एनुअल पास, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

Edited By Isha, Updated: 18 Mar, 2026 12:32 PM

fastag annual passes to become more expensive from april 1

नेशनल हाईवे (National Highways) पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही FASTag के सालाना (Annual) पास की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है

अंबाला(अमन): नेशनल हाईवे (National Highways) पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए एक जरूरी अपडेट है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही FASTag के सालाना (Annual) पास की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश के टोल प्लाजा पर लागू हो जाएंगी।

कितना महंगा हुआ सफर? (नई दरें)
NHAI द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए इस्तेमाल होने वाले एनुअल पास की कीमत में 75 रुपये का इजाफा किया गया है। पहले लोगों को 3,000 रुपये देने पड़ते थे, अब नई कीमत 3,075 रुपये रखी गई है।  यह बढ़ोतरी लगभग 2.5 प्रतिशत है। हालांकि यह वृद्धि मामूली लग सकती है, लेकिन नियमित रूप से हाईवे का इस्तेमाल करने वाले 'डेली कम्यूटर्स' के मासिक बजट पर इसका असर जरूर पड़ेगा।

क्यों जरूरी है FASTag एनुअल पास?
यह पास उन वाहन स्वामियों के लिए बेहद फायदेमंद है जो टोल के आसपास रहते हैं या काम के सिलसिले में रोजाना टोल क्रॉस करते हैं। 

इसके मुख्य लाभ हैं
कैशलेस सुविधा: बार-बार टोल भुगतान की झंझट से मुक्ति।
समय की बचत: टोल प्लाजा पर लंबी कतारों में नहीं फंसना पड़ता।
किफायती: सिंगल ट्रिप भुगतान के मुकाबले एनुअल पास काफी सस्ता पड़ता है।

क्यों बढ़ाई गईं कीमतें?
सूत्रों के मुताबिक, NHAI हर साल थोक मूल्य सूचकांक (WPI) और नेशनल हाईवे के रखरखाव (Maintenance) की लागत के आधार पर टोल दरों और पास की कीमतों में संशोधन करता है। 1 अप्रैल से होने वाला यह बदलाव इसी वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!