सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट घटना को लेकर जांच कमेटी का गठन, एसडीएम जिम्मेदारी

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 10 Mar, 2026 07:41 PM

an inquiry committee has been formed regarding the signature global project inci

जिला के गांव सिधरावली में बीती रात सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की गंभीर घटना के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत तथा चार घायल हुए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिला के गांव सिधरावली में बीती रात सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की गंभीर घटना के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत तथा चार घायल हुए। डीसी अजय कुमार ने मामले की जांच के लिए एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

 

गठित समिति में मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त, पटौदी, जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन), गुरुग्राम तथा कार्यकारी अभियंता-प्प्, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), गुरुग्राम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि समिति घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी और अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करेगी। इससे पहले मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव ने मंगलवार को घटना स्थल का भी दौरा किया और घटना स्थल पर विभिन्न पहलुओं की जांच की।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!