कंपनी कर्मी को बेहोश कर तीन बदमाशों ने लूटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Mar, 2026 06:29 PM

company looted by three miscreants at mata road

शीतला माता रोड पर देर रात एक लूट का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने एक युवक का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका आईफोन, नकदी व दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शीतला माता रोड पर देर रात एक लूट का मामला सामने आया है। तीन बदमाशों ने एक युवक का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका आईफोन, नकदी व दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन 400 रुपए, आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से राजस्थान के अलवर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजीव नगर में रहते हैं और निजी कंपनी में काम करते है। 12 मार्च की रात करीब दो बजे अपनी कंपनी की कैब से घर लौट रहे थे। कैब से उतरने के बाद वह अपने दोस्तों से बात करने के लिए शीतला माता रोड पर स्थित एक पीजी के पास रुके थे। वहां से घर की ओर जाते समय दुकान के सामने तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले कुछ पूछने के बहाने उन्हें रोका और फिर अचानक हमला कर दिया।

 

संतोष के अनुसार हमलावरों में से एक ने पीछे से आकर उनका गला इतनी जोर से दबाया कि वह निढाल हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी जेब से आईफोन-14, पर्स (जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और करीब 550 रुपये थे) निकाल लिए। गला दबने के कारण संतोष मौके पर ही बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया, तो बदमाश वहां से जा चुके थे।

 

घटना के बाद गले में अत्यधिक दर्द होने के कारण पीड़ित ने पहले उपचार कराया और फिर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने संतोष की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को काबू कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!