Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Mar, 2026 10:10 PM

साइबर सिटी के पॉश इलाकों में स्थित ब्यूटी सैलून में काम करने वाले एक शातिर कर्मचारी का काला चेहरा सामने आया है। आरोपी महिलाओं और युवतियों को अपनी मीठी-मीठी बातों और 'इमोशनल ड्रामा' में फंसाकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करता था।
गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर सिटी के पॉश इलाकों में स्थित ब्यूटी सैलून में काम करने वाले एक शातिर कर्मचारी का काला चेहरा सामने आया है। आरोपी महिलाओं और युवतियों को अपनी मीठी-मीठी बातों और 'इमोशनल ड्रामा' में फंसाकर उनका शारीरिक और मानसिक शोषण करता था। सेक्टर-29 और सुशांत लोक थाना पुलिस ने एक ही आरोपी के खिलाफ रेप, पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के अलग-अलग मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
17 साल की किशोरी से घर में घुसकर किया रेप
सेक्टर-29 थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता सेक्टर-42 स्थित के एक सैलून में काम करती है। उसी सैलून में काम करने वाले 41 वर्षीय आरोपी अली खान (निवासी दिल्ली) ने किशोरी का विश्वास जीता। 12 मार्च को आरोपी फोन ठीक कराने के बहाने चक्करपुर स्थित पीड़िता के घर पहुंचा और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। महिला पीएसआई सोनू इस मामले की जांच कर रही हैं।
सैलून संचालिका और अन्य महिला कर्मियों से भी छेड़छाड़
दूसरा मामला सुशांत लोक थाने में दर्ज हुआ है। यह शिकायत उसी सैलून की संचालिका ने दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अली खान (जिसे इंद्री के नाम से भी जाना जाता है) सैलून में काम करने वाली अन्य युवतियों को भी अपनी बातों के जाल में फंसाने की कोशिश करता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं, आरोपी के पास से दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शोषण का प्रोफेशनल तरीका
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी अली खान महिलाओं को प्रलोभन देने और उनसे इमोशनल बातें करके अपने जाल में फंसाने का आदी है। वह खुद को मजबूर दिखाकर महिलाओं की सहानुभूति हासिल करता था और फिर उनका शोषण शुरू कर देता था।
आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस
सुशांत लोक थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि उसने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। मामले की तफ्तीश महिला पीएसआई कोमल शर्मा द्वारा की जा रही है।