Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Mar, 2026 09:53 PM

रेवाड़ी से गुड़गांव आए कैब ड्राइवर के साथ लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गाजियाबाद से...
गुड़गांव, (ब्यूरो): रेवाड़ी से गुड़गांव आए कैब ड्राइवर के साथ लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज कुमार निवासी बदरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा चुका है। जल्द ही उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, आज एक व्यक्ति ने डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि इसने एक टैक्सी कार एक कंपनी में लगा रखी है। जब यह आज रेवाड़ी से गुड़गांव आया था तथा जब यह गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा तो एक कार में सवार होकर कुछ व्यक्ति आए तथा इसकी कार के आगे अपनी कार लगा दी। उन व्यक्तियों ने इसको कहा कि इसने एक्सीडेंट किया है। जब यह गाड़ी से नीचे उतर कर आया तो उनमें से एक व्यक्ति इसकी गाड़ी को भगाकर ले गया तथा अन्य व्यक्ति भी अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।