गुड़गांव पुलिस ने MP में रेड कर पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jun, 2026 03:59 PM

gurgaon police raid on illegal weapon factory in mp

गुड़गांव पुलिस ने मध्य प्रदेश में रेड कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुड़गांव में पहले एक अवैध हथियार के साथ युवक को काबू किया था और उससे तीन अवैध हथियार बरामद किए थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने मध्य प्रदेश में रेड कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुड़गांव में पहले एक अवैध हथियार के साथ युवक को काबू किया था और उससे तीन अवैध हथियार बरामद किए थे। जब मामले की जांच पुलिस ने आगे बढ़ाई तो कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए न केवल अवैध हथियार सप्लाई करने वाले को पकड़ा बल्कि अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी क्राइम-1 नवीन शर्मा ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-31 ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले योगेश को अवैध हथियार के साथ काबू किया था। आरोपी से तीन अवैध हथियार बरामद किए। जांच के दौरान सामने आया था कि योगेश यह हथियार उत्तर प्रदेश के रहने वाले जसबीर से लाया था। टीम ने जसबीर को भी काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि जसबीर तो केवल अवैध हथियार सप्लाई करता है जबकि मध्य प्रदेश का रहने वाला जगत सिंह अवैध हथियार बनाता है और उसने मध्य प्रदेश में अवैध हथियार की फैक्ट्री लगाई हुई है। इस पर अपराध शाखा की टीम ने मध्य प्रदेश में बताए गए स्थान पर छापेमारी की और जगत सिंह को काबू करते हुए अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

 

PunjabKesari

 

एसीपी ने बताया कि आरोपी जगत सिंह के कब्जे से अवैध हथियार बनाने के औजार भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जगत सिंह करीब 3 दशक से अवैध हथियार बना रहा है और यह अवैध हथियार 15 से 20 हजार रुपए में बेचता है। यह हथियार दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्याें में बेचता है। उसके खिलाफ अवैध हथियार बनाने सहित कई आपराधिक धाराओं के तहत 14 केस पहले भी दर्ज हैं जिनमें वह जमानत पर जेल से बाहर है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह देसी कट्टा व रिवाल्वर अथवा डिमांड के अनुसार ही अवैध हथियार बनाता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 मैग्जीन भी बरामद की हैं। 

 

PunjabKesari

 

एसीपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपियों के साथ और कितने लोग जुड़े हुए हैं। यह हथियार उसने किन-किन लोगों को बेचे हैं और यह हथियार किन वारदातों में प्रयोग हुए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान आरोपियों से और भी अवैध हथियार बरामद होने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!