नगर निगम मानेसर की RMC प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, नौरंगपुर रोड़ पर अवैध प्लांट को किया ध्वस्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2026 07:48 PM

mcm demolished illegal rmc plant at naurangpur

नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने नौरंगपुर रोड स्थित एक अवैध आरएमसी प्लांट को बुलडोजर की मदद से धराशायी किया। यह प्लांट बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया...

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम मानेसर ने अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने नौरंगपुर रोड स्थित एक अवैध आरएमसी प्लांट को बुलडोजर की मदद से धराशायी किया। यह प्लांट बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नगर निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नौरंगपुर रोड़ पर स्थित एसबीजे आरएमसी प्लांट करीब 4 एकड़ भूमि में फैला हुआ था और बिना किसी प्राधिकृत अनुमति के संचालित किया जा रहा था। निगम क्षेत्र में ऐसे करीब 30 से ज्यादा अवैध आरएमसी प्लांट चिन्हित किए जा चुके है। जल्द ही सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 

यह कार्रवाई निगम के डीटीपी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ शशिकांत, जेई देवेंद्र कुमार, दिपेश और मनदीप सहित निगम की टीम और स्थानीय पुलिस थाना की मदद से कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!