साइड देने के विवाद में इंजीनियर को बेरहमी से पीटा, पांच पर कार्रवाई

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Jun, 2026 08:15 PM

civil engineer beaten by five in minor dispute

सेक्टर-71 में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में सिविल इंजीनियर की बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-71 में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में सिविल इंजीनियर की बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। घटना की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई और बादशाहपुर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपियों की पहचान आकाश निवासी मुगलसराय, जिला चंदौली, (उत्तर-प्रदेश), दीपक निवासी शाहपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), निखिल जायसवाल निवासी विश्रामपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़), अभिषेक द्विवेदी निवासी पंचरुखा, जिला देवरिया, (उत्तर-प्रदेश) व वरुण चौधरी निवासी ककरखेड़ा, शारदापुरी फेज-2, मेरठ, (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है।

 

 पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा शिकायकर्ता की ही सोसाइटी में एक फ्लैट लिया गया था जिसमें आरोपी सामान शिफ्ट करने के लिए आए थे इस दौरान शिकायतकर्ता की गाड़ी अवरोध पैदा कर रही थी जिसको लेकर इनका आपस में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की।  पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। भविष्य में किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

आपको बता दें कि कल बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-71 की एंडयूर हाइट्स सोसाइटी के रहने वाले सिविल इंजीनियर ने शिकायत दी थी कि कुछ युवकों ने उन पर सोसाइटी के बाहर हमला कर दिया। आरोपी थार गाड़ी में सवार होकर आए थे और उनसे बहसबाजी के बाद उन पर हमला कर दिया जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले की लोगों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!