दनादन फायरिंग से गूंजा गुड़गांव, एक घायल, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Jun, 2026 12:41 PM

two group collasped in money dispute one injured with gunshot

गुड़गांव उस वक्त गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब दो पक्षों में विवाद के बाद न केवल लाठी-डंडे चले बल्कि गोलियां भी चली। इस घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव उस वक्त गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब दो पक्षों में विवाद के बाद न केवल लाठी-डंडे चले बल्कि गोलियां भी चली। इस घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक, घटना देर रात को सेक्टर-10 में एल्पाइन स्कूल के पास हुई। गांव खेड़ी पदमपुर निवासी अर्जुन का अक्षय से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अक्षय ने अर्जुन से करीब साढ़े पांच लाख रुपए लेने थे जिसमें से चार लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था। डेढ़ लाख रुपए का विवाद चला आ रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए अर्जुन व अक्षय अपने अपने साथियों के साथ सेक्टर-10 में आशीष के ऑफिस पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की तरफ से करीब एक-एक दर्जन लोग भी इनके साथ थे। जब दोनों पक्षों में रुपयों को लेकर बहस हुई तो बहस इतनी बढ़ गई कि इनमें मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान दोनों ने एक दूसरे की गाड़ियों को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्जुन के साथ आए एक युवक ने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चला दी जो अक्षय के साथ आए एक युवक गांव गाडौली निवासी सिकंदर के पैर में जा लगी। घटना के बाद सभी मौके पर गाड़ियां छोड़ते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

 

PunjabKesari

 

मामले की जांच के लिए अपराध शाखा व फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया जिन्होंने मौके से सबूत एकत्र किए। बताया जा रहा है कि पास ही लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया जिसकी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि सट्टे के रुपयों को लेकर यह पूरा विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि अर्जुन सट्टा खिलाने का काम करता है जबकि अक्षय ने अर्जुन के पास यह सट्टा खेला था। सट्टा हारने के बाद अक्षय की देनदारी थी जिसके विवाद में इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!