मानेसर में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर Traffic रूट डायवर्ट, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jul, 2026 09:51 AM

traffic police divert route in manesar for flyover construction

अगर आप भी दिल्ली से जयपुर के बीच सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मानेसर में ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। यहां वाहनों के रूट डायवर्जन का ट्रायल शुरू कर दिया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अगर आप भी दिल्ली से जयपुर के बीच सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। मानेसर में ट्रैफिक रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। यहां वाहनों के रूट डायवर्जन का ट्रायल शुरू कर दिया गया। दरअसल, मानेसर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 47 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को तेजी से करने के लिए ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस ने आईएमटी चौक पर बेरिकेड लगाकर रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। डायवर्जन रूट प्लान के अनुसार भारी कमर्शियल वाहन जो दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे हैं उन्हें आईएमटी चौक से ही डायवर्ट कर दिया गया है। इन्हें आईएमटी से झुंडसराय के रास्ते केएमपी होते हुए पचगांव जाना होगा। वहीं, कार व दोपहिया वाहन चालकों को मुख्य हाइवे से हटाकर सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं, मानेसर में बसों के लिए भी अस्थाई स्टॉप पावर हाउस के पास बनाया गया है। 

 

वहीं, मानेसर से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को टीसीआई चौक से आईएमटी सेक्टर-8 के रास्ते केएमपी की तरफ मोड़ा जा रहा है। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-2 को नो एंट्री जोन में शामिल किया गया है। इस दौरान किसी भी वाहन को इस एरिया में जाने की अनुमति नहीं होगी। HSIIDC ने सभी औद्योगिक इकाइयों को एडवाइजरी जारी कर इस बारे में जानकारी दे दी है। वहीं, मानेसर बाजार में आने व ाले वाहन चालकों के लिए HSIIDC कार्यालय सेक्टर-2 के सामने पार्किंग बनाई गई है। वहीं, यहां जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए अतिरिक्त पुलिस व ट्रैफिक मार्शल लगाए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!