Encounter in karnal: करनाल पुलिस का गौ तस्करी गैंग पर शिकंजा, मुठभेड़ में एक बदमाश काबू, दूसरा फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Apr, 2026 08:37 AM

karnal police crack down on cow smuggling gang criminal arrested in encounter

इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। चंद पलों में माहौल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।

करनाल : इंद्री क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाश आमने-सामने आ गए। चंद पलों में माहौल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।

मुठभेड़ का घटनास्थल

सूत्रों के मुताबिक यह मुठभेड़ इंद्री में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर जौनपुर की दिशा में हुई। CIA-1 टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। घायल बदमाश की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

PunjabKesari

पुलिस पर किए 3 राउंड फायर

इंद्री के डीएसपी सतीश गोतम के अनुसार पुलिस को गो तस्करी से जुड़े दो आरोपियों की सूचना मिली थी, जो बाइक पर सवार होकर नहर की पटरी पर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने चेतावनी नजरअंदाज करते हुए पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!