ये कैसा चोर...पहले Mobile Shop के ताले तोड़ की चोरी...फिर हाथ जोड़ मांगी माफी

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Apr, 2026 04:49 PM

theft in mobile shop in fatehabad

फतेहाबाद जिले के मोबाइल मार्केट स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आ रहा है, जो गल्ले में रखी नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गया।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के मोबाइल मार्केट स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। इसकी सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आ रहा है, जो गल्ले में रखी नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गया। मोबाइल उसने बैग में भर लिए। इसके बाद जाते समय मंदिर के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद कानों को हाथ लगाकर बाहर चला गया। सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इसके बाद चोर की तलाश शुरू की गई है।

जानकारी के अनुसार रोहित जांगड़ा और प्रदीप कुमार नामक दो युवक पार्टनरशिप में लालबत्ती चौक के पास स्थित मोबाइल मार्केट में ट्रेंड्स मोबाइल के नाम से शॉप चलाते हैं। दोनों रविवार की शाम को दुकान बंद करके घर गए थे। सुबह दुकान पर लौटे, तो उन्हें दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने दुकान खंगाली, तो उसमें से महंगे मोबाइल चोरी किए हुए थे। साथ ही गल्ले में रखी करीब 19 हजार से ज्यादा की राशि भी चोरी हो चुकी थी। 

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो चोर नजर आया। वीडियो में नजर आता है कि रात को 11 बजकर 53 मिनट पर टी-शर्ट पहने चोर दुकान में घुसता है। चोर हाथ में मोबाइल की लाइट जलाए हुए होता है। बाद में दुकान की लाइट जलाता है, फिर काउंटर में रखे मोबाइल देखने लगता है। इसके बाद अलग-अलग कोनों में तलाश करता है। फिर काउंटर के ऊपर चढ़कर अलमारी में रखे मोबाइल देखता है। इसके बाद गल्ले से रुपए निकालता है। इस सारे सामान को वह काले रंग के बैग में रखता है। करीब 7 मिनट तक चोर दुकान में ही रहता है। इसके बाद वापस जाने पर कैमरे की तरफ देखकर पहले हाथ जोड़ता है, फिर कान पकड़ कर माफी मांगता है। फिर हाथ से सेल्यूट करके शटर उठाकर बाहर चला जाता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!