अंबाला में भयंकर तनाव, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाए आंसू गैस के गोले...मंड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

Edited By Harman, Updated: 13 Aug, 2026 09:32 PM

ambala sikh community protest nh 44 jam gursimran mand

अंबाला के पंजोखरा साहिब विवाद में सिख समाज की अहम मीटिंग है। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में मीटिंग की जा रही है। हरियाणा पंजाब और हिमाचल से सिख समाज से लोग एकत्रित हुए।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला NH 44 पर गुरसिमरन सिंह मंड विवाद को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। मंड और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद भी प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए तीन युवकों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। दोपहर करीब 2 बजे से रात 9 बजे तक NH-44 पर यातायात बाधित रहा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद आखिरकार पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

PunjabKesari

अंबाला के पंजोखरा साहिब में गुरसिमरन सिंह मंड विवाद को लेकर सिख समाज का प्रदर्शन कई घंटे तक जारी रहा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि मामले में गिरफ्तार किए गए तीन युवकों को रिहा किया जाए और गुरसिमरन सिंह मंड तथा उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। प्रदर्शन के बीच पुलिस ने मंड और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कर दी, लेकिन प्रदर्शनकारी तीनों गिरफ्तार युवकों की रिहाई पर अड़े रहे।

 वहीं पुलिस की ओर से युवकों की जमानत करवाने की बात कही जाती रही, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते दोपहर करीब 2 बजे से रात लगभग 9 बजे तक दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 पर यातायात प्रभावित रहा।

 PunjabKesari

कई घंटे तक हाईवे बंद रहने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए फोर्स का इस्तेमाल किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर प्रदर्शनकारियों को हाईवे से खदेड़ा और इसके बाद NH-44 पर यातायात सुचारू करवाया गया। 

इस कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आईं। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद हाईवे पर स्थिति को नियंत्रित किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि बाद दोपहर अंबाला के पंजोखरा को जाने वाले रास्ते में पड़ते एनसीसी स्कूल के बाहर ही पुलिस ने सिख प्रदर्शनकारियों को रोक लिया था, जहां तनाव बढ़ते ही पुलिस ने आंसु गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। स्कूल की छुट्टी के समय हुई इस कार्रवाई के कारण बच्चे स्कूल के अंदर फंस गए। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। 

PunjabKesari

PunjabKesari

गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे सिख समाज की मांग है कि गुरसिमरन सिंह मंड के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा किया जाए और गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।

PunjabKesari

 सिख समाज का कहना है कि जब तक उनकी दोनों मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक हाईवे जाम नहीं खोला जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

PunjabKesari

माहौल तनावपूर्ण

सिख समाज के प्रतिनिधि गिरफ्तार युवाओं की रिहाई और गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ FIR की मांग कर रहा है। फिलहाल पंजोखरा साहिब से लेकर NH-44 तक तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

PunjabKesari

जानें क्या है मामला

हरियाणा के अंबाला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर 7 अगस्त को माथा टेकने पहुंचे IAKTF (ऑल इंडिया कीर्तन फैडरेशन) के नेशनल प्रेसिडेंट गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी पर हमला किया था। जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी की चपेट में आने से एक पाठी का पैर घायल हो गया। गाड़ी पाठी के पैर पर चढ़ने की घटना से मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और उन्होंने इसका कड़ा विरोध जताया।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!