Karnal: तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने दो राहगीरों को कुचला, दोनों की मौत

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2026 04:32 PM

speeding police vehicle runs over two pedestrians

करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने दो नो राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में 2 एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत ई हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

करनाल: करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने दो नो राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में 2 एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत ई हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों क की पहचान शिव कॉलोनी निवासी बी जगत सिंह (45) और शास्त्री नगर से निवासी भीम सिंह (65) के रूप में नी हुई है। जिस गाड़ी ने दोनों को कुचला, नों वह पुलिस की गाड़ी बताई जा रही है, क जिसे एक कांस्टेबल चला रहा था।

दुर्घटना में दोनों मृतकों में से जगत सिंह कूड़ा बीनने का काम करता था, जिसके तीन बच्चे हैं। भीम सिंह कबाड़ी काम करता था। दोनों बुधवार को सुबह करीब पौने 10 बजे विश्वकर्मा चौक से नहर की साइड से पैदल पैदल जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई पुलिस लिखी गाड़ी ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। दोनों कुचले गए व्यक्तियों को खुद ड्राइवर अस्पताल लेकर पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डीएसपी मीना कुमारी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

रामनगर एसएचओ महावीर सिंह ने कहा कि दुर्घटना स्थल का जायजा लिया गया है। दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी किसकी है, इसको लेकर जांच की जा रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!