Edited By Isha, Updated: 20 Apr, 2026 06:01 PM

जिले के रिठाल गांव में शादी समारोह में जाने से नाराज जेठ ने 39 वर्षीय विवाहिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे विवाहिता की मौत हो गई आरोपी जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के पड़ोस में विवाह समाहरोह
रोहतक(दीपक): जिले के रिठाल गांव में शादी समारोह में जाने से नाराज जेठ ने 39 वर्षीय विवाहिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे विवाहिता की मौत हो गई आरोपी जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के पड़ोस में विवाह समारोह में जाने से नाराज था जबकि मृतक प्रवेश ने विवाह में लेडिस संगीत में डांस भी किया फिलहाल मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है
रोहतक जिले के रिठाल गांव में जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को इसलिए धारदार हथियार से काट डाला कि वह पड़ोस में शादी में लेडिस संगीत में गई थी और वहां जाकर डांस किया था जिसे नाराज आरोपी जेठ सुखबीर को नागवारा था। 39 वर्षीय मृतक प्रवेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया इसके बाद 20 से ज्यादा जगह पर धारदार हथियार से कट मारे गए हैं।
दरअसल मामला देर रात का 39 वर्षीय प्रवेश पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गई थी लेकिन इस बात से प्रवेश का जेठ जसबीर फोगाट नाराज था जिसके चलते प्रवेश जैसे घर आई तो सुखबीर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसे मुंह पेट और हाथ पर कई वार किए गए यह भी बताया जा रहा है कि करीब एक महीना पहले भात में जाने पर भी प्रवेश व सुखबीर फोगाट का झगड़ा हुआ था जिसके चलते अब मामला हत्या तक पहुंच गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है मृतक प्रवेश के भाई ने बताया कि प्रवेश को पूरा परिवार पहले से ही दुखी रखता था।