बेखौफ लुटेरे ! 3 मिनट में कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप-कैश उड़ा ले गए, वारदात CCTV में कैद....

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Apr, 2026 02:57 PM

fearless robbers they broke the car window in three minutes and stole the lapto

रेवाड़ी शहर में चोरों का आतंक लगातार जारी है और बैखोफ होकर चोरियां हो रही हैं। इस बार चोर बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर

 रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी शहर में चोरों का आतंक लगातार जारी है और बैखोफ होकर चोरियां हो रही हैं। इस बार चोर बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर उससे दो बैग चुरा ले गए। एम्बुलेंस व होमकेयर सर्विस संचालक के एक बैग में लैपटॉप और दूसरे बैग में 28 हजार कैश, तीन पैन ड्राइव व ऑफिस रिकार्ड के रजिस्टर थे। बाइक सवार युवकों ने तीन मिनट में चोरी की।

वारदात को दिल्ली रोड की बालाजी मार्केट माकेट में शाम 4:35 पर अंजाम दिया गया। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें वारदात को अंजाम देने के बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। दो युवक बाइक पर सवार होकर 4:35 पर वहां पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा और दूसरा 4:34 तक गाड़ी के आसपास घूमता रहा। 4:34 पर नीचे घूम रहा युवक सड़क की ऑफ साइड में जाता है। कार का पिछला शीशा तोड़कर उससे दो बैग चोरी करता है।इसके बाद पहले से बाइक पर सवार अपने साथी के साथ सवार होकर वहां से फरार हो जाता है।

PunjabKesari

गांव बिहारीपुर के सोनू ने बताया कि वह एंबुलेंस और होमकेयर सर्विस का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर तीन बजे अपने जीजा की टेंपरेरी नंबर की बोलेरो लेकर दिल्ली रोड स्थित अपने मामा के सेल परचेज ऑफिस गया था। पांच बजे ऑफिस से बाहर आया, तो गाड़ी का दाहिना शीशा टूटा मिला। जांच करने पर गाड़ी से दो बैग गायब मिले। जिनमें लैपटॉप, 28 हजार कैश, तीन पैन ड्राइव व आफिस रिकार्ड था। मॉडल टॉउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!