Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2026 10:03 AM

सिरसा जिले में पुलिस ने नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में टी.जी.टी. अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सिरसा : सिरसा जिले में पुलिस ने नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में टी.जी.टी. अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी अध्यापक का उसके घर पर आना-जाना था। बीते दिनों दोपहर के समय आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विजेंद्र सिंह को सिरसा शहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)