हरियाणा निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन, 3 निगमों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी कांग्रेस

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2026 01:09 PM

nominations for haryana civic polls begin today

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार आज से 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल करवा सकेंगे। 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव होने हैं। 

बता दें कि सोनीपत-पंचकूला, अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला नगर पालिका में 10 मई को वोटिंग होनी है। 13 मई को रिजल्ट आएगा। चुनाव आयुक्त के मुताबिक पानीपत और करनाल जिला परिषद के 1-1 वार्ड, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंच, 485 पंच पदों के लिए वोटिंग भी 10 मई को होगी, उसी दिन नतीजे घोषित हो जाएंगे। 27 अप्रैल नाम वापसी के लिए डेट तय की गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!