पंचकूला नागरिक अस्पताल के ICU में नर्सिंग ऑफिसर की संदिग्ध मौत, गायब मोबाइल ने गहराया रहस्य

Edited By Isha, Updated: 20 Apr, 2026 03:50 PM

suspicious death of nursing officer in panchkula civil hospital icu

पंचकूला के नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 29 वर्षीय एक महिला नर्सिंग ऑफिसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।

पंचकूला(उमंग): पंचकूला के नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 29 वर्षीय एक महिला नर्सिंग ऑफिसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।

मोबाइल फोन बना पहेली
सूत्रों के अनुसार, प्रीति को मौत से करीब आधा घंटा पहले फोन पर किसी से बात करते देखा गया था। लेकिन शव मिलने के बाद से ही उनका मोबाइल फोन गायब है। पुलिस इसे मामले का सबसे अहम सुराग मान रही है, क्योंकि फोन का अचानक गायब होना किसी बड़ी साजिश या सबूत मिटाने की कोशिश की ओर इशारा कर रहा है।

अधिकारियों की चुप्पी
 हैरानी की बात यह है कि अस्पताल परिसर के भीतर हुई इस गंभीर घटना पर स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि
 मृतका प्रीति बेनीवाल मूल रूप से हिसार की रहने वाली थीं। उनका परिवार भी प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं से जुड़ा हुआ है। उनके भाई स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय और चुनाव आयोग में कार्यरत हैं। बहन की अचानक मौत की खबर से परिवार सदमे में है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!