दिग्विजय चौटाला पर हिसार के बाद कुरुक्षेत्र में FIR, इन लोगों के नाम भी है नामजद, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Apr, 2026 10:14 AM

after hisar fir against digvijay chautala in kurukshetra

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर हिसार के बाद अब कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर हिसार के बाद अब कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि उन पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने और हंगामा करने के आरोप हैं। मामले में JJP के अन्य पदाधिकारियों को भी नामजद किया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला 7 अप्रैल को KU के डॉ. आरके सदन में हुए JJP के प्रोग्राम से जुड़ा है। आरोप है कि दिग्विजय चौटाला ने सोशल प्रोग्राम की आड़ में  राजनीति की और यूनिवर्सिटी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर आनंद कुमार की ओर से 17 अप्रैल को कयूके थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। वहीं इस कार्रवाई से पहले केयू प्रशासन ने अपने हिंदी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रो. अजायब सिंह को भी सस्पेंड किया था।

PunjabKesari

CSO ने बताया कि 2 अप्रैल को डॉ. आरके सदन में 7 अप्रैल को एक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अनुरोध आया था। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में बताना और राजनीति में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। यह कार्यक्रम KU के असिस्टेंट प्रोफेसर अजायब सिंह के माध्यम से बुक किया गया था। एक सामाजिक कार्यक्रम होने के कारण इसे मंजूरी दी गई थी। CSO ने आरोप लगाया कि प्रोग्राम के दिन सदन में 300 से 400 स्टूडेंट और बाहर के लोग शामिल हुए। प्रोग्राम में ड्रग्स से जुड़ा कोई सेशन नहीं हुआ, बल्कि राजनीतिक भाषण दिए गए, जो छात्रों में दुश्मनी और राइवलरी पैदा करने वाले थे। करीब 80 कुर्सियां तोड़ी गईं। साथ ही अन्य प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। सुरक्षा स्टाफ और यूथ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से इसकी रिपोर्ट KU प्रशासन तक पहुंचाई गई। 

इन पर हुई एफआईआर दर्ज

जजपा के युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा, प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा, नवीन सुहाग, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक, राजेश पायलट, मंजू जाखड़, राजू कुल, माही, इशिका राणा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!