Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2026 09:24 AM

आई.एम.टी. में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका 16 वर्षीय बेटा शामिल है।
फरीदाबाद : आई.एम.टी. में सोमवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका 16 वर्षीय बेटा शामिल है। तीनों सुबह करीब 4.30 बजे गांव जाने के लिए बस लेने बल्लभगढ़ बस अड्डा जा रहे थे। इस दौरान कंटेनर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक
मृतकों की पहचान काशीराम (44), उनकी पत्नी अंगूरी (39) और उनके बेटे विशाल (16) हुई है। वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और आई.एम.टी. क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। मृतक काशीराम के साले घनश्याम ने बताया कि तीनों के साथ उन्हें ऑटो स्टैंड तक छोड़ने जा रहे थे। सभी लोग सुबह करीब 4:30 बजे घर से पैदल ही आई.एम.टी. चौक की तरफ जा रहे थे। जब वे हाईवे की तरफ पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने काशीराम, उनकी पत्नी और बेटे को टक्कर मार दी।
हादसे काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद दोनों की भी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)