Heatwave Alert: हरियाणावासी हो जाएं तैयार, शुरू होने वाला गर्मी का 'तांडव'; आज से हीट वेव का यलो अलर्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Apr, 2026 08:51 AM

people of haryana should get ready the heat wave is about to begin

हरियाणा में गर्मी ने हाहाकार मचा दी है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने सूबे में 24 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी ने हाहाकार मचा दी है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने सूबे में 24 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। बीते दिन प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जिससे भीषण गर्मी का अहसास हुआ। 

मौसम में दिखेगा बदलाव 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

बीते दिन नारनौल राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शुष्क हवाओं के कारण दिन के तापमान में अभी 3-4 डिग्री की और वृद्धि होगी। दोपहर में लू चलने से लोगों का बुरा हाल होगा। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। वहीं रोहतक और करनाल जैसे शहरों में हीटवेव की स्थिति पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!